मुंबई

Mumbai News: लापता बच्चों का कार में मिली लाश, खेल-खेल में गई जान या साजिश? मामले की जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 11:28 AM IST

Mumbai News: मुंबई में दो लापता बच्चों की लाश एक कार में मिली है। बच्चों के सर्च अभियान पर निकली पुलिस को घर के पास धूल-मिट्टी में लिपटी कार में बच्चे मिले। शक है कि बच्चों की मौत दम घुटने से हुई है।

Image

कार में मिला दो बच्चों का शव

Photo : iStock

Mumbai News: मुंबई से दो बच्चों के लापता होने की खबर आई है। कल लापता हुए बच्चों की लाश आज कार में मिली। ये घटना एंटॉप हिल इलाके की है। ये दोनों भाई-बहन दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर खेलने गए थे। लड़के का नाम साजिद और लड़की का नाम मुस्कान था। एक की उम्र 5 साल और एक की 7 साल थी। दोपहर में खेलन गए बच्चे जब काफी देर तक घर वापस नहीं आए तो माता पिता ने बच्चों को ढूंढना शुरू किया। लंबे समय तक ढूंढने के बाद देर रात स्थानीय एंटॉप हिल पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

कार में मिली बच्चों की लाश

बच्चों के गुमशुदा होने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। लेकिन बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने एक बार फिर घर से शुरुआत की। पुलिस ने वहां एक धूल व मिट्टी में लिपटी हुई कार को खड़ा देखा। पुलिसकर्मी ने मोबाइल के टॉर्च को जलाकर कार में देखा तो दोनों बच्चे अंदर ही पड़े दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत बच्चों को कार से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दम घुटने से हुई मौत

पुलिस ने मामले पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही बच्चों के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। शक है की खेल खेल में बच्चे कार के अंदर गए और लॉक हो गए। छोटे होने की वजह से कार खोल नहीं पाए और तेज गर्मी और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने ADR दर्ज किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए आगे की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article