मुंबई

Mumbai News: BMC चुनाव से पहले शहर में ‘देवाभाऊ’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के पोस्टर छाए, गर्माया सियासी माहौल

BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र में पोस्टर पॉलिटिक्स ने जोर पकड़ लिया है। मुंबई के कई इलाकों में ‘I Love बुलडोजर बाबा’ और ‘I Love देवाभाऊ’ के पोस्टर लगाए गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समर्पित इन पोस्टरों से राजनीतिक माहौल गर्मा गयाहै। विपक्ष ने इसे भाजपा का चुनावी स्टंट बताया है।

Image

मुंबई में लगे देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर

आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में पोस्टर पॉलिटिक्स ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शहर के कई इलाकों में, जिनमें अंधेरी, जोगेश्वरी, विक्रोली और घाटकोपर भी शामिल हैं, में दो बड़े पोस्टर लगाए गए हैं जिन पर लिखा है -‘I Love बुलडोजर बाबा’ और ‘I Love देवाभाऊ’। इन पोस्टरों ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी नई चर्चा को जन्म दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पोस्टर भाजपा समर्थक समूहों द्वारा लगाए गए हैं। ‘बुलडोजर बाबा’ के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया जाता है, जिनकी सख्त छवि और माफियाओं पर कार्रवाई की नीति पूरे देश में चर्चित रही है। वहीं ‘देवाभाऊ’ का संदर्भ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से है, जिन्हें पार्टी के भीतर मजबूत संगठनात्मक पकड़ और निर्णायक नेतृत्व के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ये पोस्टर बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा के चुनावी एजेंडे की झलक दिखा रहे हैं। पार्टी संभवतः मुंबई में “कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर प्रहार और निर्णायक शासन” की थीम पर प्रचार अभियान तैयार कर रही है। यह भी माना जा रहा है कि भाजपा योगी आदित्यनाथ की “बुलडोजर ब्रांड” राजनीति को महाराष्ट्र में भी प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल करना चाहती है।

I Love Buldouzer baba

मुंबई में लगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर

महाराष्ट्र में हिंदुत्व बनाम विकास का विमर्श लंबे समय से सियासी बहस का हिस्सा रहा है। अब इन पोस्टरों ने इस बहस को एक नया मोड़ दिया है। इस बार बीएमसी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है, ऐसे में यह प्रचार अभियान भाजपा के लिए जनता के बीच “हिंदुत्व प्लस गवर्नेंस” की छवि मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है।

हालांकि, विपक्ष ने इस कदम को “चुनावी स्टंट” बताते हुए सवाल उठाए हैं। लेकिन इसमें शक नहीं कि इन पोस्टरों ने मुंबई के राजनीतिक तापमान को समय से पहले ही बढ़ा दिया है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article