Maratha Quota Meeting: महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सारथी गांव में रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की एक सभा में मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कई समन्वयकों और कार्यकर्ताओं को मधुमक्खियों के डंक लग गया जिसकी वजह से वह पीड़ा में दिखाई दिए।
क्या है पूरा मामला?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि यह घटना एक समन्वय बैठक के दौरान हुई, जहां जरांगे को मराठा आरक्षण आंदोलन के संबंध में क्षेत्रीय समन्वयकों के साथ चर्चा करनी थी। बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही मधुमक्खियों के एक झुंड ने सभा पर हमला कर दिया जिससे लोग दहशत में आ गए और वहां से भाग खड़े हुए।
क्या सुरक्षित हैं जरांगे?
अफरा-तफरी के बीच मनोज जरांगे को उनके सहयोगियों ने मौके से निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गया। इस दौरान जरांगे की उनके सहयोगियों ने कपड़े से रक्षा की।
