मुंबई

Mumbai: अकासा एयर की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार; विमान को किया गया AOG घोषित

सोमवार, 14 जुलाई 2025 को अकासा एयरलाइन की उड़ान QP1410 से जुड़ी एक ग्राउंड हैंडलिंग घटना सामने आई। मुंबई एयरपोर्ट के बे A-7 पर खड़े विमान से एक कार्गो वाहन टकरा गया, जिससे विमान को क्षति पहुंची। हादसे के बाद एयरलाइन ने विमान को AOG घोषित कर एक प्रतिस्थापन विमान की व्यवस्था की।

Image

अकासा एयर का विमान कार्गो वाहन से टकराया

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: आज सोमवार, 14 जुलाई 2025 को मुंबई से दिल्ली जाने वाली अकासा एयरलाइन की उड़ान QP1410 से जुड़ी एक घटना की जानकारी प्राप्त हुई। यह विमान, जो पहले उड़ान QP1736 के रूप में बेंगलुरु से मुंबई पहुंचा था, बे A-7 पर खड़ा था। सामान उतारने के दौरान, BWFS एजेंसी का एक कार्गो कंटेनर वाहन, जिसे चालक अनिल उत्तेकर चला रहे थे, विमान के सामने की ओर मोड़ते समय गलती से उसके दाहिने पंख से टकरा गया। इस टक्कर से विमान के पंख और कंटेनर वाहन दोनों को क्षति पहुंची।

घटना के बाद एयरलाइन ने संबंधित विमान को AOG (Aircraft on Ground) घोषित कर दिया और उड़ान QP1410 के संचालन के लिए एक प्रतिस्थापन विमान की व्यवस्था की, जिसे बे V17R पर खड़ा किया गया। इसके बाद उड़ान की बोर्डिंग प्रक्रिया गेट 29 से बस सेवा के माध्यम से शुरू की गई। चालक का ब्रीथ एनालाइजर परीक्षण (BA टेस्ट) किया गया, जिसकी रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई।

उड़ान QP1410 में कुल 155 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य (2 पायलट और 4 केबिन क्रू) सवार थे। मूल विमान का पंजीकरण VT-YAD था, जिसे अब नए पंजीकरण VT-VBB में परिवर्तित किया गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!