मुंबई

Maharashtra: दिवाली से पहले फडणवीस सरकार ने State Transport सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला खजाना

इस साल दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को 6,000 रुपये का बोनस मिलेगा। ST कर्मचारी यूनियन ने दीवाली बोनस और बाकी सैलरी नही मिलने पर 14 oct से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।

Image

देवेंद्र फड़नवीस (फाइल फोटो: PTI)

राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 48 किश्तों में 2200 करोड़ रुपये के भुगतान को मंज़ूरी दी है। डिप्टी सीएम (DCM) एकनाथ शिंदे और स्टेट ट्रांसपोर्ट (ST) कर्मचारी संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस साल दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को 6,000 रुपये का बोनस मिलेगा।

ST कर्मचारी यूनियन ने दीवाली बोनस और बाकी सैलरी नही मिलने पर 14 oct से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही 12,000 रुपये के भुगतान की भी घोषणा की गई है।

इससे पहले फडणवीस सरकार ने ST कर्मचारियों के सितंबर महीने के वेतन भुगतान के लिए ₹471.05 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी।

इसके अलावा गृह विभाग ने अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए यह राशि स्वीकृत की थी..जिससे 83,000 से अधिक कर्मचारियों को बिना किसी देरी के सितंबर का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article