Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार रात नवी मुंबई के घणसोली में जन्माष्टमी के पर्व पर दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां अचानक स्टेड टूट गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टला है। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही शिंदे मंच से नीचे उतरने लगे, तभी वहां क्षमता से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। स्टेज पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण मंच टूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में गनीमत यह रही की उपमुख्यमंत्री शिंदे को चोट नहीं आई।
टला एक बड़ा हादसा
इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे शामिल हुए थे। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव तक पहुंचते पहुंचते स्टेट के टूट गई। कार्यक्रम में उनकी सुरक्षा और आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
