मुंबई

Mumbai News: मुंबई में मीरा रोड पर मौजूद अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

पिछले कुछ महीनों से कभी स्कूलों को तो कभी होटलों और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। कभी ईमेल के जरिए तो कभी फोन कॉल करके मिलने वाली इन धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मुंबई में मीरा रोड पर मौजूद एक अस्पताल को आज ऐसी ही धमकी मिली।

Image

मुंबई के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Photo : Times Now Digital

मुंबई में मीरा रोड पर मौजूद एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने यहां बैरिकेड लगाकर आवाजाही बंद कर दी है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया है और बम की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस और बम निरोधक दस्ता अस्पताल के कोने-कोने को छान रहे हैं। हर संभावित खतरे को दूर किया जा रहा है। लोगों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।

बता दें कि हाल के समय में कभी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं, तो कभी हवाई जहाज में बम होने की सूचना से हड़कंप मचा है। अस्पतालों में बम होने की खबर भी ईमेल और फोन कॉल के जरिए मिली है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इन सभी मामलों में बम होने की खबर अफवाह ही साबित हुई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article