मुंबई

Video: टीम इंडिया के मुंबई में T20 World Cup विक्ट्री परेड के बीच फंसी एंबुलेंस फिर जो हुआ...

Ambulance Pass on Marine Drive Mumbai: मुंबई में मरीन ड्राइव पर इकट्ठा हुए क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ जो टीम इंडिया के T20 विश्व कप जीतने पर जमा थी उसी वक्त वहां भीड़ से एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया इसकी चर्चा हो रही है।

Image

भीड़ में एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया इसकी चर्चा हो रही है

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुंबई में टीम इंडिया के T20 विश्व कप जीतने की खुशी में विजयी जूलूस निकला
  2. मुंबई में मरीन ड्राइव पर इकट्ठा हुए क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़
  3. एक एंबुलेंस वहां भीड़ के बीच से निकल रही थी उस वक्त भीड़ ने तारीफ-ए काबिल काम किया

मुंबई के मरीन ड्राइव पर ICC T20 विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम के विजयी जूलूस के बीच एक एंबुलेंस वहां भीड़ के बीच से निकल रही थी उस वक्त भीड़ ने जो किया वो तारीफ-ए काबिल है और इसकी खासी चर्चा हो रही है गौर हो कि टी20 विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का नरीमन प्वाइंट पर जोरदार स्वागत हुआ।

बता दें कि मुंबई में भीड़ ऐसी थी कि वहीं तिल रखने तक की जगह नहीं दिख रही थी, इस बीच रोड पर एंबुलेंस देख भीड़ ने जैसी मानवता दिखाई उसकी मिसाल दी जा रही है, आप भी ये VIDEO देखें-

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड मुंबई में हो रही है

बता दें कि टीम इंडिया की विक्ट्री परेड मुंबई में हो रही है, जो नरीमन प्वाइंट से शुरू होकर वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम तक जाएगी। इसके बाद वानखेड़े में खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा और उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ की राशि सौंपी जाएगी। इससे पहले जब टीम गुरुवार सुबह स्वदेश लौटी तो उनका देश की राजधानी में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद टीम कुछ देर के आराम लेने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम ने अपने चिर परिचित अंदाज में सभी खिलाड़ियों से एक-एक कर बात की।

रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम ने इतिहास रच दिया था

गौर हो कि टीम इंडिया ने 29 जून को खेले गए टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर के हराया था, इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम ने इतिहास रच दिया था,13 साल बाद आईसीसी वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी भारत आई जिसे लेकर हर भारतीय जोश में भरा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'