शहर

आज बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, उड़ानें की गईं डायवर्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर 7 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रहेंगे। प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए इन्हें बंद किया जाएगा। इस दौरान कोई उड़ान संचालित नहीं की जाएगी। जिसके कारण कई फ्लाइट्स के समय बदले गए हैं।

Image

आज बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, उड़ानें की गईं डायवर्ट

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर 7 मई को कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान प्री-मानसून मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रहेंगे। इस दौरान उड़ान संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी फ्लाइट न तो टेकऑफ करेगी और न ही उसकी लैंडिंग होगी।

प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते रनवे बंद

एयरपोर्ट प्रबंधन कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने बताया कि एयरपोर्ट को बंद करने की योजना पहले से तय थी। इसके लिए करीब छह महीने पहले ही एयरलाइंस और विमानन अधिकारियों के साथ समन्वय कर लिया गया था। गुरुवार को एयरपोर्ट से संचालित होने वाली अधिकतर उड़ानों का समय पहले से ही बदला जा चुका है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

मेंटेनेंस कार्य के दौरान रनवे और एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर की गहनता से जांच की जाएगी। मुंबई में हर साल भारी बारिश और जलभराव के हालात बन जाते हैं, जिसे देखते हुए यह प्रक्रिया जरूरी मानी जाती है, ताकि मानसून के दौरान हवाई सेवाएं सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रहें।

नजदीकी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट होंगी फ्लाइट्स

गुरुवार को करीब 6 घंटे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई फ्लाइट्स कैंसिल या देर से चल सकती हैं, जबकि कुछ को पुणे, अहमदाबाद, गोवा जैसे नजदीकी एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। लंबी दूरी की फ्लाइट्स का संचालन दिल्ली, बेंगलुरु या चेन्नई जैसे बड़े एयरपोर्ट्स से हो सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का वर्तमान स्टेटस जरूर चेक करें और संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!