शहर

MPSC पेपर लीक विवाद: छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, चेयरमैन-सचिव के इस्तीफे की मांग

महाराष्ट्र में MPSC की विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। अब कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए MPSC चेयरमैन और सचिव के इस्तीफे की मांग की है।

Image

MPSC पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में उतरी CJP (सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

MPSC Paper Leak Protest: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे और MPSC के चेयरमैन व सचिव के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके साथ खड़े रहेंगे।

छात्रों ने दिपके से घर जाकर की मुलाकात

रविवार को MPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के एक समूह ने छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में अभिजीत दिपके से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। जिसके बाद सीजेपी ने यह घोषणा की।

इस्तीफे की मांग और अल्टीमेटम

CJP की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्र MPSC के चेयरमैन और सचिव के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर 24 सितंबर तक यह मांग पूरी नहीं की जाती है, तो इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा और राज्यभर में MPSC के अभ्यर्थियों से बातचीत करने के लिए एक राज्यव्यापी दौरा भी किया जाएगा।

अभिजीत दिपके का बयान

छात्रों से मिलने के बाद एक वीडियो संदेश में दिपके ने कहा, "CJP और मैं इस लड़ाई में पूरी तरह से MPSC अभ्यर्थियों के साथ हैं। अधिकारियों के इस्तीफे होने तक हम अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहेंगे।"

गौरतलब है कि MPSC अभ्यर्थी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित पेपर लीक की जांच और परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article