शहर

मध्य प्रदेश का मौसम (16 Jan 2026) MP Weather Today: एमपी में ग्वालियर से इंदौर तक तेज ठंड का कहर, अब बारिश के लिए रहें तैयार

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Jan 2026: मध्य प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। जिसके 3-4 दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आज एमपी का मौसम कैसा रहेगा:

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

MP में आज का मौसम (16 Jan 2026): मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि अब घने कोहरे के दायरे में कमी आई है। हालांकि शीतलहर का प्रभाव कई हिस्सों में बरकरार है। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन का एहसास बढ़ गया है। गुरुवार को एमपी में सबसे ठंडी रात शहडोल और शाजापुर जिले में रही। जहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के चलते 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना रहा।

एमपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में आज सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में इसमें कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। जिसके बाद 2-3 डिग्री तक पारा धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में कब होगी बारिश

IMD के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से एमपी में तीन से चार दिन बाद बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर के बीच रही। वहीं भोपाल, दतिया, इंदौर, गुना, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सतना में 1 किमी से ज्यादा दृश्यता रही।

एमपी के सबसे ठंडे शहर

एमपी में गुरुवार को शाजापुर, कटनी और मंदसौर में 5 डिग्री से नीचे तापमान रहा। राज्य के बढ़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में भी 10 डिग्री से नीचे तापमान पहुंच गया। वहीं दतिया, रीवा, पचमढ़ी और सतना में रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article