शहर

Punjab Crime: मोहाली में चेन स्नैचरों से भिड़ी युवती, बाइक पकड़ते ही सड़क पर घसीटते हुए फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद वारदात

पंजाब के मोहाली में बुधवार सुबह स्नैचिंग की वारदात के दौरान एक युवती ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक युवती ने पकड़ ली, लेकिन आरोपी उसे सड़क पर घसीटते हुए फरार हो गए। घटना में युवती घायल हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Image

मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, युवती ने बाइक पकड़ी तो सड़क पर घसीट ले गए।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पंजाब के मोहाली में स्नैचिंग की एक वारदात के दौरान एक युवती ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को रोकने के लिए युवती ने उनकी बाइक पकड़ ली। हालांकि, बदमाश बाइक रोकने के बजाय युवती को सड़क पर घसीटते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना में युवती को चोटें आई हैं। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। युवती अपना काम निपटाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे।

मोबाइल छीने जाने के बाद युवती ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। उसने बाइक पकड़ ली, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय बाइक आगे बढ़ा दी।

बदमाशों के बाइक लेकर भागने के दौरान युवती सड़क पर गिर गई और कुछ दूरी तक उनके साथ घिसटती चली गई। इसके बावजूद बदमाश नहीं रुके और मौके से फरार हो गए। घटना में युवती को काफी चोटें आई हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

स्नैचिंग और युवती को घसीटकर ले जाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बाइक सवार बदमाशों के भागने और युवती के उन्हें रोकने की कोशिश करने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article