शहर

Madhya Pradesh News: 10 साल का इंतजार खत्म! सीएम मोहन यादव ने शुरू कराई पदोन्नति प्रक्रिया, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने करीब एक दशक बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया फिर से शुरू कर बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस फैसले से लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों में नई उम्मीद जगी है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

Image

ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ सीएम मोहन यादव का स्वागत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर करीब दस सालों के अंतराल के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। इस फैसले का कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद

इस दौरान कर्मचारियों ने मांग उठाई कि जिन विभागों में अभी तक पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, वहां भी इसे जल्द लागू किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र अधिकारी और कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

8 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे ही कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रालय पहुंचे, वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में कर्मचारी उनका अभिनंदन करने पहुंचे और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने से अधिकारियों और कर्मचारियों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद व्यक्त किया।

अधिकारी या कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

इस दौरान कर्मचारी कल्याण समिति, मंत्रालय कर्मचारी संघ और अजाक्स के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोहराया कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पदोन्नति के पात्र किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद से ही सरकार कर्मचारियों के हित में लगातार कदम उठा रही है और इसी दिशा में लिए गए निर्णयों का लाभ अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों तक पहुंचने जा रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article