शहर

आरजेडी ने नहीं दिया MLC का टिकट तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने लगे नेताजी! शिवचंद्र राम ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पूर्व मंत्री और आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शिवचंद्र राम ने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उनके साथ न्याय नहीं किया और बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद उन्हें न तो विधानसभा चुनाव में मौका दिया गया और न ही इस बार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया गया।

Image

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने लगे शिवचंद्र राम।

Bihar News: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री और आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शिवचंद्र राम ने एमएलसी का टिकट नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी व्यथा बताते हुए वे रोने भी लगे।

मीडिया के सामने रोने लगे शिवचंद्र राम

वहीं, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शिवचंद्र राम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और मीडिया के सामने भावुक होकर रोने भी लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उनके साथ न्याय नहीं किया और बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद उन्हें न तो विधानसभा चुनाव में मौका दिया गया और न ही इस बार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया गया।

मुझे थी ये उम्मीद

पूर्व मंत्री ने कहा कि लंबे समय से उनका नाम एमएलसी चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में था और उन्हें भी उम्मीद थी कि पार्टी उनके योगदान को देखते हुए मौका देगी। लेकिन अंतिम समय में उनका नाम सूची से बाहर कर दिया गया, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टिकट न मिलने से उन्हें इस कदर धक्का लगा कि वे चार रातों से सो नहीं पाए।

शिवचंद्र राम ने दावा किया कि उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर फैसले किस आधार पर लिए जा रहे हैं, यह अब किसी से छिपा नहीं है। समय आने पर कई बातें स्वतः सामने आ जाएंगी।

    पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

    उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व से मिले आश्वासनों के बावजूद उन्हें अवसर नहीं दिया गया। यही वजह है कि उन्होंने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका संघर्ष पार्टी के भीतर ही रहेगा और उन्होंने आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

    शिवचंद्र राम की नाराजगी ऐसे समय सामने आई है जब बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। उनके इस्तीफे और भावुक प्रतिक्रिया ने आरजेडी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

    Shiv Shukla
    शिव शुक्लाauthor

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

    और पढ़ें
    End of Article