शहर

Delhi Metro : संडे को दिल्ली मेट्रो की बदली टाइमिंग, DMRC ने जारी की एडवाइजरी; चेक करें नई टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो के सभी रूटों पर रविवार को सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन किया जाएगा। डीएमआरसी ने ब्रिक्स सम्मेलन और प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

Image

संडे को दिल्ली मेट्रो की बदली टाइमिंग (Twitter)

दिल्ली : राजधानी स्थित भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए व्यापक तौर पर तैयारियां की गई हैं। संबंधित रूटों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था के साथ मेट्रो ने खास व्यवस्था की है। उधर, रविवार को दिल्ली मेट्रो ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। एक्स पर दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने टाइमिंग की जानकारी दी है। लिहाजा घर से निकलने से पहले एडवाइजरी के मुताबिक यात्रा प्लान बना सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि रविवार, 13 सितंबर 2026 को सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवा सामान्य समय से पहले शुरू की जा रही है। DMRC ने छात्रों और यात्रियों से अपील की है कि वे इसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

दिल्ली मेट्रो की नियमित टाइमिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो की पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह 7 बजे से परिचालन किया जाता है। लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इन तीनों रूटों पर भी सुबह 6 बजे से मेट्रो के संचालन की तैयारी की गई है। ऐसे में छात्रों को समय से अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में आसानी होगी। हालांकि, अन्य रूटों पर नियमित रूप से सुबह 6 बजे ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती हैं। लिहाजा उनके शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

दिल्ली मेट्रो संग्रहालय रहेगा बंद

इसके अतिरिक्त छात्र यह भी जान लें कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो संग्रहालय 13 सितंबर तक बंद रहेगा। यह संग्रहालय 15 सितंबर को खुलेगा क्योंकि 14 सितंबर उसका साप्ताहिक अवकाश है। हालांकि, कनॉट प्लेस बाजार खुला रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article