शहर

‘मेरा देश पहले : 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ नरेन्द्र मोदी’ का भव्य शो गुजरात में आयोजित, मनोज मुंतशिर ने लिखी PM की जीवन यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव को उजागर करने वाली ‘मेरा देश पहले’ की प्रस्तुति ने गुजरात में नए भारत की भावना जगाई। मनोज मुंतशिर लिखित-निर्मित ‘मेरा देश पहले – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेन्द्र मोदी’ का गुजरात में प्रथम मंचन देखने के लिए गिफ्ट सिटी में भीड़ उमड़ी। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार सहित 200 से अधिक कलाकारों ने प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा के अनेक पहलुओं का वर्णन करने वाली रोमांचक म्यूजिकल गाथा प्रस्तुत की।

Image

‘मेरा देश पहले का भव्य शो गुजरात में आयोजित (फोटो-PTI)

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आकार ले रहे नए भारत के रूपांतरण की रोमांचक कहानी ‘मेरा देश पहले’ का गुजरात में सर्वप्रथम भव्य शो शुक्रवार को गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में आयोजित हुआ। मोदी की उनकी जन्मभूमि वडनगर शुरू हुई प्रेरणादायी जीवनयात्रा से लेकर अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्व गौरव दिलाने तक की समग्र रोमांचक यात्रा एवं राष्ट्र को समर्पित उनके जीवन के अनकहे पहलुओं की न केवल प्रस्तुति सांस्कृतिक बनी, बल्कि राष्ट्रीय जनचेतना के आंदोलन को दर्शकों की दृष्टि के समक्ष सदृश्य करने वाली भी बनी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, व्यापार-उद्योग जगत के अग्रणियों सर्वश्री पंकज पटेल, प्रणव अदाणी, टोरेंट परिवार, एसोचैम के चिंतन ठाकर सहित अनेक गणमान्य अधिकारियों, उद्योगकारों-कारोबारियों तथा मुख्य सचिव पंकज जोशी, वरिष्ठ सचिवों और उच्चाधिकारियों ने इस मंचन को देखा।

ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा का उल्लेख

नरेन्द्र मोदी द्वारा वडनगर के विद्यालय के साहसी विद्यार्थी के रूप में शुरू की यात्रा, सोमनाथ-अयोध्या रथयात्रा, कश्मीर तक की एकता यात्रा तथा अलगाववादियों की धमकी की चुनौती को स्वीकार कर श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेना को दिए गए मार्गदर्शन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा, राम मंदिर निर्माण संकल्प के साकार होने सहित समग्र घटनाक्रम का दृश्या-श्राव्य एवं संगीतमय मंचन सभी के आकर्षण का केन्द्र बना।

लेखक, निर्माता तथा प्रस्तुतकर्ता मनोज मुंतशिर के रसपूर्ण व सटीक संचालन के साथ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार सहित 200 से अधिक कलाकारों ने गिफ्ट सिटी परिसर को राष्ट्र भक्तिमय बना दिया।

इस शो को निहारने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ी युवाशक्ति और सामाजिक जीवन के अग्रिणयों की उपस्थिति ने सिद्ध किया है कि ‘मेरा देश पहले’ केवल कोई साधारण शो नहीं, अपितु नई पीढ़ी की विचारधारा का प्रतीक बन गया है। ’मेरा देश पहले – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ नरेन्द्र मोदी’ की देशभर में हो रही यह प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना अब ऐतिहासिक-सांस्कृतिक आंदोलन बन गई है। इसमें प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात के युवा सहित हर कोई उत्साह से जुड़ रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article