शहर

मथुरा मर्डर केस के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में महिला हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। रिफाइनरी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार व अन्य सामान बरामद किए हैं।

Image

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को ले जाती पुलिस (स्क्रीनग्रैब: ANI)

Photo : ANI

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। यह मुठभेड़ रिफाइनरी थाना क्षेत्र से जुड़े एक महिला हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के दौरान हुई। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला का शव मिलने से मचा था हड़कंप

DSP और CO रिफाइनरी अनिल कुमार कपरवान ने बताया कि, 28 दिसंबर 2025 को रिफाइनरी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद किया गया था। जांच में मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

पति और दोस्त निकले हत्या के आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि अनीता की हत्या में उसके पति राकेश और उसके दोस्त ललित की संलिप्तता थी। दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के जरिए मामले को सुलझाया।

बरेली बाईपास पर हुई मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बरेली बाईपास की ओर जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी ललित गोली लगने से घायल हो गया, जबकि राकेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article