शहर

मध्य प्रदेश के दमोह-जबलपुर हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर

मध्य प्रदेश के दमोह और जबलपुर हाईवे पर एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद चालक और परिचालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

Image

ट्रक में लगी आग।

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश के दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रविवार को एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में टायर भरा हुआ था, जिस वजह से आग तरुंत फैल गई। बताया जा रहा है कि इंजन के पास से एक चिंगारी निकली थी, जिससे आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक और उसमें लोड टायर जलकर राख हो गए।

बाल-बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर

जानकारी के अनुसार, टायर लदा ट्रक दमोह से जबलपुर की ओर जा रहा था, जिस वक्त हादसा हुआ। यह हादसा पाटन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि, तब तक ट्रक और उसका सारा सामान जल चुका था। घटना में चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article