Kota News: राजस्थान के कोटा में आज दोपहर को सड़क पर चलती मारुति वैन में भीषण आग लगी। देखते ही देखते मारुति वैन आग का गोला बन गई। दमकल की टीम को बुलाने के लिए आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम पर फोन किया और इस घटना की सूचना दी। लेकिन दमकल की टीम के आने से पहले ही मारुति वैन जल चुकी थी।
आसपास के लोग वीडियो रिकॉर्ड करते दिखे
यह घटना कोटा के केशवपुरा फ्लाई ओवर के पास की है। जहां फ्लाई ओवर पर चढ़ने के ठीक वैन में आग भड़की उठी। वैन में आग लगी देख आसपास चल रहे भी रुक कर घटना को देखने लगे। घटनास्थल पर आसपास के लोग वैन में लगी आग का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड करते हुए भी देखे गए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैन सड़क पर जल रही है और आसपास लोगों की भीड़ है, जो घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है।
वैन के मालिक का अभी पता नहीं चला
कार जलने से मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। वैन में लोहे को छोड़कर बाकी प्लास्टिक, रबर सारी चीजें जल चुकी है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि यह वैन किसकी थी और हादसे के दौरान यह कहां जा रही थी।
