शहर

Fire in Panipat: पानीपत में कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान छू रहीं आग की लपटें

हरियाणा के पानीपत में बुधवार को एक कंबल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Image

कंबल फैक्ट्री में आग।

Photo : ANI

Fire in Panipat: हरियाणा के पानीपत में बुधवार को एक कंबल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, आग की लपटें आसमान छूती दिखाई दी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुंची है और आग बुझाने की कोशिश जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आस-पास की फैक्ट्रियां खाली

जानकारी के अनुसार, पानीपत के सेक्टर 25 में स्थित कंबल फैक्ट्री में आग लगी है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है।फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। एहतियातन के तौर पर आग को देखते हुए आस-पास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है।

मजदूरों ने भागकर बचाई जान

बताया गया कि आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग लगने से अब तक लाखों का माल जलकर राख हो गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!