शहर

Samastipur News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट; कई लोग झुलसे

बिहार के समस्तीपुर में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे 6 लोग बुरी तरह झुलस गए।

Image

समस्तीपुर में सिलेंडर ब्लास्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

समस्तीपुर: जिले के पुसा थाना क्षेत्र स्थित मोरसंड गांव के एक मकान में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चारों तरफ चीख पुकार मचने लगी और सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, आग इतनी विकराल थी कि बुझाने में पसीने छूट गए। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से करीब 6 लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

फिलहाल, घटना में कई लोग आग से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जख्मी हालत में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article