शहर

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में निर्माणाधीन पुल ढहा, हादसे में 11 लोग हुए घायल; राहत एवं बचाव कार्य जारी

Jammu Kashmir Bridge Collapse: जम्मू कश्मीर के डोडा में मंगलवार को निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। इस पुल के गिरने की वजह से 11 लोग घायल हो गए।

Image

जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन पुल ढहा

Photo : Times Now Digital

Jammu Kashmir Bridge Collapse: जम्मू कश्मीर के डोडा में मंगलवार को निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। इस पुल के गिरने की वजह से 11 लोग घायल हो गए। हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि हादसा डोडा जिले के गंदोह इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह एक निर्माणाधीन पुल था। जिसकी स्लैब डालने के दौरान हादसा हुआ। इसकी चपेट में आने से 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें डोडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।

राजौरी क्षेत्र में धधक रही आग

इससे पहले, राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र से खबर सामने आई, जहां के जंगलों में आग धधक रही है। इस आग की वजह से नौशेरा क्षेत्र के जंगल के बड़े हिस्से को व्यापक नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि आग रहस्यमय परिस्थितियों में भड़की और शुष्क वनस्पति और मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण तेजी से नौशेरा क्षेत्र के कई इलाकों में फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही, वन विभाग, जम्मू-कश्मीर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने आग पर काबू पाने और उसे आगे फैलने से रोकने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया।

बीच हवा में फंसा रोपवे

वहीं, गुलमर्ग में सोमवार को अचानक रोपवे खराब हो गया जिसकी वजह से लगभग 300 लोग फंस गए और रोपवे की केबिन में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया था। मौके पर सेना, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गुलमर्ग क्यूआरटी ने मोर्चा संभाला था। हालांकि, मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में थोड़ी परेशानी भी हुई, लेकिन पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस मामले पर सरकार अपनी नजर बनाए हुए है। सभी केबिन सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें