शहर

Manali Weather, 14 December 2025: मनाली में तेजी से गिरा पारा, IMD ने बताया- आज होगी बर्फबारी; जानें कैसा रहने वाला है हिमाचल का मौसम

Manali Weather (मनाली में बर्फबारी) 14 December 2025: अगर आप इस वीकेंड मनाली में हैं, तो आज मनाली में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। धड़ाम से गिरे पारे की वजह से ठंड बढ़ चुकी है, ऐसे में मौसम विभाग ने आज मनाली में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। आइए जानते हैं हिमाचल के मौसम का पूर्वानुमान

Image

मनाली में आज हो सकती है बर्फबारी

Photo : Times Now Digital

Manali Weather 14 December (मनाली में बर्फबारी) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में बर्फबारी का मजा लेने पहुंचे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने आज मनाली में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में मौसम को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 14 दिसंबर को मनाली और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। गिरते तापमान के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में भी बर्फ पड़ने की संभावना जताई गई है।

लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। मनाली में फिलहाल न्यूनतम तापमान करीब 3-4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री रहने का अनुमान है।

कई इलाकों में माइनस में गया पारा

शुष्क मौसम बने रहने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है। ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, वहीं कुकुमसेरी और समदो में भी पारा माइनस में बना हुआ है।

हिमाचल में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 दिसंबर के बाद सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। मनाली आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें