शहर

Faridabad News: डांडिया कार्यक्रम में युवती से नंबर मांगने पर विवाद, एक की मौत

फरीदाबाद में डांडिया कार्यक्रम में 2 पक्षों में हुई धक्का मुक्की के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी मृतक शख्स की बेटी से मोबाइल नंबर मांग रहे थे, जिसके बाद विवाद हो गया।

Image

डांडिया डांस विवाद में व्यक्ति की मौत

Photo : ANI

फरीदाबाद: प्रिंसेस सोसाइटी में मंगलवार यानी दशहरे में डांडिया डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सोसाइटी और आसपास के लोगों को कार्यक्रम में बुलाया गया था। तभी डांडिया डांस के दौरान दो युवक एक युवती का मोबाइल नंबर मांग रहे थे, जिसका वहां के लोगों ने विरोध किया। तो दोनों युवकों ने युवती के माता-पिता और भाई के साथ धक्का मुक्की की, जिसमें युवती के पिता धक्का लग जाने से नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दोनों धक्का मुक्की और मारपीट करने के साथ-साथ बेटी से नंबर मांगने संबंधी मुकदमा दर्ज किया है।

युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर हुआ विवाद

इस पूरे मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया देर रात सेक्टर 87 प्रिंसेस सोसाइटी में डांडिया डांस के दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि दो युवक जो प्रिंस सोसाइटी में ही रहते हैं और मृतक भी अपने परिवार के साथ प्रिंस सोसाइटी में ही रहता था। सोसाइटी में डांडिया डांस का प्रोग्राम किया गया था, उसमें कुछ युवकों ने एक युवती का हाथ टच कर दिया था, जिस पर कुछ विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान ही धक्का मुक्की हुई, जिसमें एक व्यक्ति धक्का लग जाने से नीचे गिर गया, जिसे अस्पताल भी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article