शहर

Saharanpur News: आपसी विवाद में भाई ने भाई को ट्रैक्टर से कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सहारनपुर में दो भाइयों की आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक भाई ने दूसरे भाई को ट्रैक्टर से कुचल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

ट्रैक्टर से कुचलने का वीडियो।

Photo : Times Now Digital

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दो भाइयों की लड़ाई सामने आई है। दो भाइयों की आपसी विवाद में एक ने दूसरे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना के बाद आनन-फानन में पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सहारनपुर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित के पुत्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह घटना सहारनपुर के तिवाया की बताई जा रही है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

crime

crime

भाई ने भाई को कुचला

पीड़ित के पुत्र अमित ने बताया कि गुरुवार की शाम उसके पिता ओम कुमार अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से उसके ताऊ रामकुमार ने ट्रैक्टर लेकर पीड़ित को कुचल दिया और उसे मरने की अवस्था में छोड़ दिया। साथ ही उसकी ताई ने घायल की पत्नी की सिर पर डंडे से वार कर दिया।

अस्पताल में भर्ती

उन्होंने बताया कि इस घटना में उसके माता-पिता दोनों घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article