शहर

Maharashtra Weather: पूरे महाराष्ट्र में 4 अप्रैल तक अस्थिर रहेगा मौसम, ओले-बारिश का डबल अटैक; 20 से ज्यादा जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'

Maharashtra Weather Update 1 April: महाराष्ट्र में आज भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के बड़े हिस्से के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की गंभीर चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के मौसम का हाल और यह क्यों किसानों के लिए चिंता का सबब बन रहा है।

Image

महाराष्ट्र के 20 से अधिक जिलों में आज भी अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में कुदरत के दो रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ विदर्भ और मराठवाड़ा में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ बादलों की गरज और ओलों की बौछार ने चिंता बढ़ा दी है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि के बाद अब मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 1 अप्रैल और कल, 2 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया है।

आज और कल इन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' (IMD Orange Alert Today)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार (1 अप्रैल) और गुरुवार (2 अप्रैल) को महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहेगा। पुणे, नासिक, जलगांव, अहिल्यानगर, सतारा, सांगली, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव के साथ-साथ पूरा विदर्भ (नागपुर, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, गढ़चिरौली आदि) इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने। बिजली कड़कने के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी और कई स्थानों पर ओले (Hail) गिरने की संभावना जताई गई है।

मुंबई और कोंकण: 'येलो अलर्ट' की निगरानी (Mumbai Weather IMD Yellow Alert)

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जैसे तटीय इलाकों में मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। यहां भारी बारिश की संभावना तो कम है, लेकिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 3 अप्रैल से कोंकण और मुंबई में मौसम शुष्क होने की उम्मीद है।

किसानों के लिए आफत

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सबसे बुरा असर खेती पर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष बुलेटिन जारी किया है और सलाह दी है कि कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर ढक कर रखें। अगले 3-4 दिनों तक फसलों पर किसी भी तरह के कीटनाशक का छिड़काव न करें और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में शरण न लें। बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें।

उमस और तापमान का खेल

हैरानी की बात यह है कि बारिश के बावजूद विदर्भ और मराठवाड़ा में उमस कम नहीं हुई है। अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है, जिससे 'वॉटर वेपर' के कारण उमस भरी गर्मी का अहसास बना हुआ है। हालांकि, उत्तर महाराष्ट्र और कोंकण में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
Nishant Tiwari author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article