शहर

UP News: महराजगंज में दिल दहलाने वाली वारदात, दो मासूमों की हत्या के बाद पिता ने दी जान

महराजगंज जिले में एसएसबी की महिला कांस्टेबल के पति ने अपने दो नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक महिला कर्मी के पति ने अपने दो नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। आरोपी ने इस वारदात को रविवार सुबह अपने किराए के मकान में अंजाम दिया। फिलहाल वारदात की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अमरेश कुमार, 4 वर्षीय बेटी कंचन और 3 साल केबेटे अमरेंद्र कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि गांधीनगर इलाके में दोमुहान घाट पर एसएसबी की 66वीं बटालियन में तैनात महिला कांस्टेबल के पति अमरेश कुमार ने कथित तौर पर अपनी कंचन और बेटे अमरेंद्र कुमार की हत्या कर दी और फिर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबी अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कंचन का शव कमरे में ग्रिल से लटका पाया गया, जबकि अमरेंद्र का शव फर्श पर पड़ा था।

पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारोंं से कर रही पूछताछ

नौतनवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि अमरेश कुमार का शव पंखे पर लगे फंदे से लटकता पाया गया। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि अमरेश ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। गौतम ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत इकट्ठा किये हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस महिला एसएसबी जवान के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है और आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना किन हालात में हुई।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'