'मामा' के घर आई लाडली लक्ष्मी, गायत्री मंत्र के साथ दादा शिवराज ने किया स्वागत; देखें VIDEO
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Jan 21, 2026, 10:39 PM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें मध्य प्रदेश वासी 'मामा' कहकर पुकारते हैं, बुधवार को दादा बन गए। उन्होंने घर लाडली लक्ष्मी आई है। शिवराज सिंह चौहान ने गायत्री मंत्र पढ़कर पोती का स्वागत किया। इस मौके पर बेटे कार्तिकेय ने बिटिया के कान में 'एक' नाम भी पढ़ा जिसका वीडियो सामने आया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नातिन के कान में सुनाया गायत्री मंत्र (फोटो साभार: @ChouhanShivraj)
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें मध्य प्रदेश वासी 'मामा' कहकर पुकारते हैं, बुधवार को दादा बन गए। उन्होंने घर लाडली लक्ष्मी आई है। शिवराज सिंह चौहान ने गायत्री मंत्र पढ़कर पोती का स्वागत किया। इस मौके पर बेटे कार्तिकेय ने बिटिया के कान में 'एक' नाम भी पढ़ा जिसका वीडियो सामने आया है।
बहू अमानत ने दिया बेटी को जन्म
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के घर बिटिया का जन्म हुआ है। इस खुशी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोती के स्वागत का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई- अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी। साधना शिवराज।''
कान में सुनाया गायत्री मंत्र
शिवराज सिंह चौहान का बेटियों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बेटियों, बहनों के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की थी। बेटे कार्तिकेय के घर बेटी का जन्म होने से पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। 'मामा' शिवराज और पिता कार्तिकेय ने तो बिटिया के कान में गायत्री मंत्र पढ़ा जिसे हिंदू संस्कृति में काफी शुभ माना जाता है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी जिसने लाखों बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ सम्मान से जीने का हक दिलाया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।