शहर

लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, लूटने के साथ ही 5 दूल्हों को 'गिफ्ट' में दी बीमारी

लुटेरी दुल्हन ने मुजफ्फरनगर के 5 युवकों को ऐसा दर्द दिया है, जिसे वह चाहकर भी नहीं भुला पाएंगे। लुटेरी दुल्हन न सिर्फ उन्हें लूटकर ले गई, बल्कि यह सभी उसके साथ सुहागरात मनाकर पछता रहे हैं। क्योंकि यह लुटेरी दुल्हन HIV पॉजिटिव पायी गई है और अब सभी टेस्ट कराने को भाग-दौड़ कर रहे हैं।

Image

HIV पॉजिटिव लुटेरी दुल्हन ने दिया गहरा 'घाव'

Photo : Times Now Digital

मुजफ्फरनगर : लुटेरी दुल्हन के पीड़ितों का दुख वैसे ही कम नहीं था। अब उसके HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीड़ित दूल्हों की तो दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित सात लोगों लोगों को गिरफ्तार किया।

दरअसल लुटेरी दुल्हन के साथ उसके इस कार्य में कुछ महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे। 7 लोगों की यह गैंग झूठ बोलकर युवकों को फंसाते थे और शादी का स्वांग रचाते थे। फिर सुहागरात मनाने के बाद लुटेरी दुल्हन जेवर लेकर फरार हो जाती थी। ऐसे ही एक मामले में सुहागरात के बाद यह लुटेरी दुल्हन फरार हो गई।

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में खेड़ी दूधाधारी गांव के रहने वाले बादल के बेटे कविन्द्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद 6 मई को थाना तितावी पुलिस ने दुल्हन साहित सात महिला और पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा।

कविन्द्र का आरोप था कि इन लोगों ने निक्की नाम की महिला से उसकी शादी कराई थी। उसके बाद दुल्हन उसके घर से नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी।

कविन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन सहित 5 महिलाओं और नन्हे इरशाद सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो आरोपी दुल्हन ने कविन्द्र से पहले 4 और अन्य लोगों से अपनी शादी करने की बात कबूल की थी।

आरोपी दुल्हन के जेल जाने के डेढ़ महीने के बाद मेडिकल के दौरान बताया गया कि वह HIV पीड़ित है। जेल अधीक्षक ने जेल में बंद आरोपी दुल्हन का मेडिकल कराया तो मामला खुलकर सामने आ गया। मामले का खुलासा होने पर ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया और लोग मेडिकल कराने में जुट गए। इस मामले के खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। सुहागरात के बाद वो सामान लेकर फरार हो जाती थी।

- आईएएनएस

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article