लखनऊ

Cyber Fraud: जालसाजों ने पौलेंड से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा, इस मशहूर यूट्यूबर से ठग लिए डेढ़ करोड़

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 03:48 PM IST

Lucknow Fraud Case: लखनऊ में शिक्षक नवीन सैमुअल सिंह को पोलैंड से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने शिक्षक को मनी लॉन्ड्रिंग का भय भी दिखाया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित शिक्षक ने मदेयगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इसकी जांच शुरू दी है।

Image

यूट्यूबर से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी

KEY HIGHLIGHTS
  • पोलैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर यूट्यूबर से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी
  • जालसाजों ने शिक्षक को मनी लॉन्ड्रिंग का भय भी दिखाया
  • पीड़ित शिक्षक ने मदेयगंज कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

Lucknow Fraud Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जालसाजों ने पौलेंड से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक मशहूर यूट्यूबर को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। जालसाजों के खिलाफ पीड़ित यूट्यूबर ने मदेयगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। लॉजिस्टिक कंपनी की ओर से पार्सल में विदेशी मुद्रा समेत कीमती सामान होने का दावा करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी नगर में रहने वाले नवीन सैमुअल सिंह टीचर हैं। नवीन ईसाई समुदाय के धार्मिक आयोजनों को यूट्यूब पर अपलोड भी करने का काम करते हैं। अगस्त में नवीन के पास बिल्टन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक कंपनी से जॉन स्पेंसर नाम के शख्स का फोन आया। उसने बताया कि पोलैंड से सैमुअल के नाम पर पार्सल आया हुआ है। यह पार्सल डॉ. फेलिक्स वरसा ने सेंड किया है।

यह सुनकर शिक्षक सैमुअल भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने पार्सल भेजने वाले फेलिक्स के नंबर पर कॉल किया तो उसने बताया कि समुदाय से जुड़े कई कार्यक्रम सैमुअल ने अपलोड किए थे। इन कार्यक्रम को देखकर वह काफी प्रभावित हुआ, इसीलिए उन्हें यह गिफ्ट भेजा है।

ठगों ने अलग-अलग खातों में डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए

फेलिक्स से बात होने के बाद यूट्यूबर सैमुअल ने बिल्टन लॉजिस्टिक के जॉन स्पेंसर को फोन किया और पार्सल मांगा, सैमुअल की कॉल जाते ही जालसाजों का गिरोह सक्रिय हो गया। पीड़ित सैमुअल ने बताया कि पार्सल में हीरे जड़ित घड़ी, हीरे का हार, ब्रेसलेट, आईफोन समेत अन्य महंगे उत्पाद होने की बात कही गई। जॉन स्पेंसर ने ही सैमुअल को यह बताई थी। आरोप है कि ठगों ने उनसे अलग-अलग खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा करा लिए। आरोप है कि पार्सल छुड़ाने के लिए शिक्षक सैमुअल से बैंक के खाता धारक विनोद कुमार थापा के अकाउंट में कई बार में रुपये जमा कराए गए थे।

जालसाजों ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच का डर भी दिखाया

जब जालसाजों की डिमांड लगातार बढ़ती गई तो पीड़ित सैमुअल ने रुपये जमा कराने से इनकार कर दिया। इस पर जॉन स्पेंसर ने उन्हें जानकारी दी कि पार्सल में करीब 5000 पाउंड विदेशी मुद्रा भी है। ऐसे में सैमुअल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में कार्रवाई की जा सकती है। उसने कहा कि अगर कार्रवाई से बचना चाहते है तो रकम जमा कर दो। जालसाजों के जाल में बुरी तरह फंसे शिक्षक सैमुअल ने रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए, साथ ही बैंक से कर्जा लेकर रकम जमा की। इसके बाद भी जालसाजों की ओर से रुपयों की मांग बंद नहीं हुई। परेशान होकर सैमुअल ने लखनऊ की मदेयगंज कोतवाली में बिल्टन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक के जॉन स्पेंसर और डॉ. फेलिक्स वरसा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मदेयगंज कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इसकी जांच शुरू दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'