लखनऊ

Hardoi News: हरदोई में पति ने की पत्नी की हत्या, बचाने आई बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Hardoi News: यूपी के हरदोई में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बीच-बचाव के लिए गई बेटी पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे उसकी श्वास कि नली कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के कारण बाकी के बच्चों की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और हमले में घायल हुई बेटी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत हो गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

कुल्हाड़ी के पत्नी और बेटी की पर किया वार

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी की हत्या कर दी। मां को बचाने गई बेटी की गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी श्वास की नली कट गई। घायल बच्ची को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

नशे का आदी था आरोपी

पुलिस ने बताया कि यह मामला हरदोई के थाना अतरौली के भीखपुर एमा गांव के मजरा सिकरी का है। यहां रहने वाले रामसनेही ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी वेदना की हत्या कुल्हाड़ी से वार करके की। उसके बाद उसने अपनी 12 वर्षीय बेटी पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला और बेटी की चीखने की आवाज सुन पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक को खून से रंगे हाथ और कुल्हाड़ी के साथ पकड़ा और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था।

जानकारी के अनुसार, करीब 13 साल पहले वेदना और रामसनेही की शादी हुई थी। उनकी तीन बेटियां और दो बेटे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बीती रात यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!