लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें इन जिलों का हाल

UP Weather Today: यूपी में लोगों का गर्मी से बुरा है। लेकिन अब जून के माह में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसारा हैं। आज यूपी के कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। विभाग का अनुमान है कि इस बार समय से पहले मॉनसून दस्तक दे सकती है। आइए जानें आज कैसा रहेगा किस जिले का हाल-

Image

आज यूपी का मौसम

Photo : iStock

UP Weather Today: पूरा देश गर्मी का कहर झेल रहा है। उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल भी ऐसा ही है। यूपी के कई इलाकों में कहीं गर्मी से लोग परेशान हैं, तो कहीं गर्म हवा से लोग हाल बेहाल है। भीषण गरमी में हीट स्ट्रोक और लू से लोग बीमार पड़ रहे हैं। आग उगलती गर्मी के कारण लोगों को आंखों में परेशानियां भी होने लगी हैं। ऐसे में सलाह दी जा रही है कि बिना धूप के चश्मे के घर से बाहर न निकलें। यूपी में दो महीने से लोग लगातार चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से जूझ रहे हैं। लेकिन, अब जून काफी राहत लेकर आया है। जून के आगमन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर ठंडी हवाएं चल रही हैं, तो वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं कई इलाकों में बादल भी छाए हुए हैं। ऐसे में आज यानि बुधवार को कई हिस्सों में आंधी और तूफान के साथ ही बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। साथ ही बूंदाबांदी और तेज आंधी तूफान की भी संभावना है।

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

इसके साथ ही यूपी में वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर बना रहेगा। यहां का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। विभाग के जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादल छाए रहेंगे। यहां का तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

ऐसा रहेगा नोएडा-गाजियााद का हाल

इसके साथी ही अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज,उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और हरदोई में आज तापमान 39 से 40 डिग्री रहेगा। यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार बने हुए हैं। वहीं जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

इतना रहेगा इन जिलों का तापमान

यूपी के अयोध्या का आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं विभाग के मुताबिक आज प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, मथुरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस चित्रकूट में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, के साथ ही वाराणसी में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून

यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ इन जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी भी होने की संभावना है। विभाग ने यूपी में तय समय से पहले मानसून आने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून तेजी से यूपी की ओर बढ़ रहा है ऐसे में इस बार अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article