
Monsoon Updates: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश, एक सप्ताह में उत्तर भारत में प्रवेश करेगा मॉनसून
Monsoon Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Monsoon Alert Updates: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू। आईएमडी के अनुसार, 'अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों में पहुंचेगा। दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते के आखिर तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। IMD ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार मौसम और मॉनसून से जुड़ी खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।