लखनऊ

Sambhal: स्कूल बंद करके शिक्षकों ने 7वीं के छात्र को पीटा, फांसी लगाकर दी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 07:44 PM IST

Sambhal News: मृतक छात्र काफी दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। इसके बाद स्कूल के दो शिक्षक छात्र के घर पहुंचे और उसे घर से बुलाकर स्कूल ले गए। आरोप है कि स्कूल बंद करके उन्होंने एक ग्रामीण के साथ मिलकर छात्र की खूब पिटाई की।

Image

छात्र ने की आत्महत्या

Photo : BCCL

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा सातवीं के छात्र ने पिटाई से आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल के दो शिक्षकों और एक ग्रामीण पर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षकों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कैल गांव की है। पुलिस ने बताया, यहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पिटाई से आहत छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अधिकारियों ने बताया, छात्र के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

काफी दिनों ने नहीं जा रहा था स्कूल

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र काफी दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। इसके बाद स्कूल के दो शिक्षक छात्र के घर पहुंचे और उसे घर से बुलाकर स्कूल ले गए। आरोप है कि स्कूल बंद करके उन्होंने एक ग्रामीण के साथ मिलकर छात्र की खूब पिटाई की, जिसके बाद छात्र ने घर आकर फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद गुन्नौर सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि शिक्षकों की पिटाई से आहत छात्र के फांसी लगाने की शिकायत मिली है। दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद मामले की कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article