लखनऊ

Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश को मिल सकती है छह और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात; मुंबई, पुरी और कटरा जाना होगा आसान

Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश के वासियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी है। केन्द्र सरकार प्रदेश में 6 और वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। ये सभी ट्रेनें प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों से होकर फर्राटा भरेगी। इन ट्रेनों की शुरूआत लोकसभा चुनाव-2024 से पहले होने की संभावना है।

Image

यूपी से चलेंगी छह और वंदे भारत ट्रेनें

Photo : iStock

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है। यही कारण है कि अब तक भारत के लगभग सभी राज्यों को एक या उससे अधिक वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं। बता दें कि वर्ष 2047 तक केंद्र सरकार 4500 वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। आने वाले कुछ महीनों में कई और राज्यों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां से आने वाले दिनों में छह और जगह के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने संभावना है। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उत्तर प्रदेश को वंदे भारत ट्रेनों के रूप में केन्द्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिल सकती है। हिंदुस्तान समेत विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लखनऊ से मुंबई, पुरी, कटरा, मेरठ, देहरादून, पटना, कोलकाता आदि के लिए वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत आने वाले लोकसभा चुनाव-2024 से पहले ही हो जाएगी।

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। यह ट्रेन वाया कानपुर होकर चलती है। इसके बाद अब एक और वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश को दी गई है। यह ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलती है, जोकि बस्ती होकर जाती है। इस वंदे भारत की शुरुआत लखनऊ में शाम सवा सात बजे होती है और फिर यह ट्रेन अयोध्या रात में 9.13 मिनट पर पहुंचती है। यहां दो मिनट तक रुकने के बाद रात साढ़े दस बजे यह ट्रेन बस्ती पहुंच जाती है। फिर रात 12 बजे यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!