लखनऊ

नवाबों के शहर का यह पार्क, दुनियाभर में है मशहूर, जानिए टाइमिंग और एंट्री फीस

लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में आपको सुंदर झील भी देखने को मिलेगा। यहां आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। दूर-दूर से लोग इस पार्क में घूमने आते हैं। आइए जानते हैं इस पार्की और क्या खासियतें हैं-

Image

लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क

Photo : iStock

Lucknow Park: गर्मियों में गर्मी से राहत पाना हो या सर्दियों में नर्म धूप में समय बिताना हो लोग पार्क का ही रुख करते हैं। बच्चों के लिए पार्क तो किसी जन्नत से कम नहीं होता। पार्क में लगे गेम्स, झूले से लेकर दोस्तों के साथ क्रिकेट तक का आनंद बच्चे पार्क में ही खुलकर ले पाते हैं। आजकल घरों का दायरा भी सिमट कर रह गया है। अब बड़े आंगन की जगह शहरों में पार्क ने ही ले ली है। अगर आप यूपी के किसी भी कोने में रहते हैं तो आपके घर के आस-पास कई पार्के होंगे,जहां जाने के नाम से ही बच्चे उछल पड़ते हैं। वहीं बड़ों को भी टहलने और ताजी हवा में समय बिताने के लिए यह एक सही जगह होती है।

लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क

ऐसे में अगर आप यूपी के लखनऊ में रहते हैं तो आपको बता दें कि यहां एशिया का सबसे बड़ा पार्क है, जिसे जनेश्वर मिश्र पार्क कहते हैं। इस पार्क का उद्घाटन 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। लखनऊ में इस पार्क की खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग खींचे चले आते हैं। अगर आप भी कभी लखनऊ आएं तो यहां जाएं जरूर आएं।

378 एकड़ में फैला लखनऊ का पार्क

आपको बता दें कि लखनऊ के इस पार्क को जनेश्वर मिश्र पार्क के नाम से जाना जाता है। यह पार्क लखनऊ के गोमती नगर में है, जो करीब 378 एकड़ में फैला हुआ है। यह अबतक का एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। इतना बड़ा पार्क अभी एशिया में कहीं नहीं है। इस पार्क की खूबसूरती को देखने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।

इतनी है एंट्री फीस

इस पार्क में घूमने के लिए आपको टिकट का चार्ज देना होता है। यहां टिकट के लिए आपको 10 रुपये प्रति व्यक्ति पेय करना होगा। जबकि 12 साल से कम उम्र के बच्चे और सीनियर सिटीजन के लिए यह पार्क एकदम फ्री है। यहां आप 3D सिनेमा हॉल का टिकट 100 रुपए में ले सकते हैं, जबकि लेजर शो देखने का टिकट 50 रुपए देने होगे।

झील और बोटिंग के लिए बेस्ट

यूपी का यह इकलौता ऐसा पार्क है, जहां पर आपको आर्मी की टैंक और फाइटर प्लेन तक देखने को मिलेंगे। इस पार्क में कई तरह के फूल और पेड़ लगे हुए हैं। यहां आकर आपको बड़ी राहत मिलेगी। यहां लोगों को गर्मियों के मौसम में भी ठंडक का एहसास होता है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बेहद गहरी झील भी बनाई गई है, जहां पर लोग बोटिंग एंजॉय करते नजर आएंगे। यह झील इस पार्के की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। लोग यहां दूर-दूर से बोटिंग के लिए पहुंचते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान