लखनऊ

उत्तर प्रदेश बना औद्योगिक विकास का नया हब, रोजगार के आंकड़ों में बड़ी छलांग; ASI रिपोर्ट में टॉप-5 में शामिल

ASI 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हो गया है। इसके हिसाब से फैक्ट्रियों की संख्या, GVA और उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। योगी सरकार की नीतियों और निवेश प्रोत्साहन से राज्य तेजी से औद्योगिक हब बनता जा रहा है।

Image

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य बना (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

UP News: वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries-ASI) 2023-24 के ताजा नतीजों ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां उत्तर प्रदेश को औद्योगिक विकास का नया हब बना रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश रोज़गार और फैक्ट्री इकाइयों दोनों में शीर्ष 5 राज्यों में शामिल है। ASI की यह रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश अब 'बीमारू राज्य' की छवि से निकलकर भारत के औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

रोजगार सृजन में उत्तर प्रदेश आगे

ASI रिपोर्ट के मुताबिक इस सेक्टर में 2023-24 में रोजगार में 5.92% की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले दशक (2014-15 से 2023-24) में इस क्षेत्र ने 57 लाख से अधिक नौकरियां दीं। रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ टॉप-5 राज्यों में शामिल हुआ है। पूरे देश में रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 8% रही है। उत्तर प्रदेश ने विगत साढ़े 8 वर्षों में जिस तेजी से औद्योगिक विकास को रफ्तार दी है, उसकी वजह से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार सृजित हुए हैं। ASI रिपोर्ट में भी यह साफ दिख रहा है।

यूपी में उद्योगों का तेजी से विस्तार

रिपोर्ट के अनुसार कुल फैक्ट्रियों की संख्या में भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा 8.51% है, जिससे यह देशभर में चौथे स्थान पर है। तमिलनाडु (15.43%), गुजरात (12.81%), महाराष्ट्र (10.20%) के बाद उत्तर प्रदेश का स्थान औद्योगिक ढांचे की मजबूती को दर्शाता है। योगी सरकार ने देश और विदेश में जिस तरह प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया है उसके चलते बड़ी संख्या में यहां न सिर्फ निवेश हुआ, बल्कि फैक्ट्री भी लगी हैं। योगी सरकार की नीतियों के अनुरूप पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्रों के साथ साथ नए औद्योगिक क्षेत्रों का भी सृजन हुआ, जिसने उद्यमियों को अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्पादन और GVA में रिकॉर्ड वृद्धि

रिपोर्ट के अनुसार, सकल मूल्य वर्धन (GVA) में 2023-24 में 11.89% की बढ़त दर्ज हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की भागीदारी 7% रही है। औद्योगिक उत्पादन में 5.80% से अधिक वृद्धि हुई। शीर्ष 5 उद्योगों में बेसिक मेटल, मोटर वाहन, केमिकल व केमिकल प्रोडक्ट्स, फूड प्रोडक्ट्स और फ़ार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं , जिनमें उत्तर प्रदेश की अहम भागीदारी रही।

योगी सरकार की नीतियों का असर

औद्योगिक विकास के ये नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि योगी सरकार द्वारा लागू की गई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचे के सुधार अब जमीन पर नतीजे दे रहे हैं। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश ने राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की सूची में ला खड़ा किया है।विशेषज्ञ मानते हैं कि यूपी का भौगोलिक लाभ, निवेशक-अनुकूल नीतियां और बेहतर लॉजिस्टिक्स भविष्य में इसे देश का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बना सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई