लखनऊ

UP Weather Today: भीषण गर्मी से मिली राहत, प्रयागराज-वाराणसी सहित 44 जिलों में आंधी का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में शनिवार और आंधी-बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग आज, रविवार 12 मई को पूरे यूपी में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले-बदले से हैं। हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर यूपी के मौसम के साथ अन्य राज्यों पर भी देखने को मिल रहा है। यूपी के कई इलाकों में शनिवार को धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई,जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। यूपी के लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है। लेकिन आंधी-तूफान से जहां कुछ लोगों को राहत मिली वहीं कई लोगों के लिए ये आफत बन गई। आंधी तूफान का ये सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के बताए अनुसार, यूपी के कई इलाकों में आंधी चली और बारिश हुई। बता दें कि बरेली मंडल में बिजली कड़कने के साथ तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। पीलीभीत में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई। बलरामपुर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार, बरेली में 5 सेमी, रामपुर के मिलक में 3, बिलासपुर में 2, बरेली के मीरगंज और आंवला में 1-1 सेमी, पीलीभीत में 3 और बागपत के बड़ौत में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। स्थिति को देखते हुए और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के मौसम पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में आज धूल भरी आंधी चलेगी। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा की हो सकती है। इसके साथ कई इलाकों में गजर से साथ बारिश होने की संभावना भी है। विभाग ने आगे जानकारी कि यूपी के 44 जिलों में आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

विभाग की जानकारी के अनुसार प्रयागराज, चित्रकूट, बस्ती, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, हमीरपुर, मिर्जापुर, चंदौली, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, संत रविदास, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, संत करीब नगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बलरामपुर, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, एटा, श्रावस्ती, आगरा, हाथरस और बलरामपुर में आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई