लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल, गर्मी से राहत के लिए बारिश देगी दस्तक; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बारिश दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी में कई बार रूक-रूक कर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Image

यूपी में आज होगी बारिश

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर बदलने वाले हैं। पिछले दिनों झुलसा देने वाली गर्मी के बाद अब लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई से यूपी के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यूपी के बदलते मौसम पर विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवा के दबाव से काफी नमी मिली है। 6 मई से 11 मई तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। इस दौरान गजर-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 11 मई के बाद यूपी के तापमान में फिर वृद्धि होगी। आइए यूपी में बारिश के पूर्वानुमान के बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल...

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी में रूक-रूक कर कई बार बारिश होने की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को यूपी के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के चलने के बाद शनिवार को धूप की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन रविवार की शाम से फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आज 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने 6 मई से 11 मई तक यूपी में बारिश की संभावना जताई है। आज से 11 मई तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 6 मई को बारिश के बाद 7 मई को पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की बौछार की संभावना है। 8 मई को भी पूर्वी यूपी में बारिश के साथ बादल गरजने, बिजली के गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 11 मई तक यूपी के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा 6 मई से तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article