Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले दो दिनों से शहर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस ऊपर जा सकता है। बता दें कि शनिवार को शहर का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद रविवार को 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच लोगों का एक ही सवाल है कि इससे राहत कब मिलेगी? कब बारिश होगी?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है। हालांकि एक दिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। लेकिन इससे शहर के तापमान पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिल सकती है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित एनसीआर क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मई की शुरुआती 2-3 दिनों में जिनता सुहावना मौसम था उतना ही मुश्किल अब की गर्मी बर्दाश्त करना होता जा रहा है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्लिक हो गया है। दोपहर के समय में कम से कम लोग बाहर निकल रहे हैं। रविवार को 41.1 डिग्री तापमान के बाद आज यानी सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार की तुलना में लोगों को आज गर्मी का एहसास अधिक होगा। वीकेंड के दिन घर पर रहने के बाद आज स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
एनसीआर क्षेत्रों में तापमान की बात करें तो गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। वहीं गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है और फरीदाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 26 और 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश
कुछ दिनों के सुहावने मौसम के बाद अचानक बढ़ी गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। जहां पिछले दिनों एसी-कूलर की जरूरत कम महसूस होने लगी थी। वहीं अब बिना कूलर और एसी के बैठना मुश्किल हो गया है। शहर का तापमान 38-39 से सीधा 41 पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले दिनों में एक दिन बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में 9 मई को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
