लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में मौसम की फिर बदली चाल, कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

UP Weather Today: यूपी में मौसम की अजब गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां रात के समय लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है तो वहीं दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बीच यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में मौसम की फिर बदली चाल

UP Weather Today: उत्तर भारत के साथ पूरे यूपी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां भी दोपहर के समय गर्मी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में भी यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है। आज साल के पहले महीने का आखिरी दिन है और फरवरी महीने की शुरुआत होने वाली है। इस बीच मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि फरवरी में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिससे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 40 से अधिक जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आइए आपको उन जिलों के साथ आज के मौसम के बारे में बताएं -

यूपी के इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

यूपी के बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया में मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ मौसम विभाग ने यूपी के 26 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापनगर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, सीतापुर, हरदोई, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, संभल, बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फरवरी में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने लगातार मौसमी गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है। स्थिति को देखते हुए विभाग ने बताया कि 3 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की जाएगी। कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी तो वहीं कहीं-कहीं बूंदाबांदी की दौर देखने को मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article