लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में मौसम की बदलती चाल, कहीं लू तो कहीं ठंडी हवाएं, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश किसी आग की भट्टी से कम नहीं है। यहां लोगों का गर्मी से बूरा हाल हो गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यूपी के लोग अब राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Image

यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। सुबह और दोपहर के साथ अब यूपी के लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में गर्म रातों का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पूरे यूपी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेकिन लखनऊ, कानपुर जैसे जिलों में तापमान 40-42 के बीच दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को लू से आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हीट वेव का कहर जारी रहेगा।

इन जिलों में दिन के साथ अब गर्म होंगी रातें

यूपी के कई जिलों में गर्म रातों का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, झांसी, मथुरा, आगरा, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, बहराइच, मैनपुरी, इटावा, औरैया, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, फिरोजाबाद, कासगंज, हाथरस, शाहजहांपुर और जालौन में उष्ण रात होने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में तापमान

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाराबंकी, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर, खीरी, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस करीब दर्ज किया गया है। इसके अलावा गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, फैजाबाद और बांदा जिले में तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 39 से 41 के बीच बना हुआ है।

यूपी में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। यूपी में आसमान से आग बरसने लगी है। यूपी आग की भट्टी से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश में दिन के जैसे ही राते भी गर्म होने लगी है। हाल ही में मौसम विभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी यूपी में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। जहां एक तरफ लोगों भीषण गर्मी से परेशान रहेंगे वहीं दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून के 20 जून तक पहुंचने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article