UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं गर्मी से लोगों को परेशान होते हुए देखा जा रहा है तो वहीं कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश होने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के पूर्वी-पश्चिमी हिस्से पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इस दौरान बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं से यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के कई 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, वाराणसी, बलिया, मऊ, गाजीपुर और देवरिया में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाओं से इन शहरों का मौसम सुहावना बना रहेगा।
यूपी में आज मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान बढ़ेगा। धूप के कारण यूपी में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। लेकिन अभी भी सुबह के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। लगातार बढ़ रही गर्मी को देख लोगों ने गर्मी से बचने की तैयारी शुरू कर ली है और कूलर-एसी की सफाई शुरू कर दी गई है। मार्च में ही यूपी के कई जिलों का अधिकतम तापमान 32 के पार चला गया है। यहां अप्रैल वाली गर्मी महसूस की जा रही है।
