लखनऊ

UP Rain: यूपी में आज होगी भारी बारिश, इन जिलों में बिजली गिरने के आसार, जानें IMD का अपडेट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक के बाद बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर भारी भारिश होने की संभावना जताई है। वहीं जगहों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने के आसार भी हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है-

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री होने के बाद लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। राज्य में जितनी बारिश होनी चाहिए, उतनी नहीं हो पा रही है। जिस कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना कर पड़ रहा है। लेकिन, कल तीन जुलाई से कई जगहों पर दोपहर बाद हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने आज 4 जुलाई को ज्यादातर जगहों पर बारिश होने के आसार जताएं हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम

विभाग के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिम यूपी में बहुत भारी बारिश होगी। इसके साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को प्रयागराज, बांदा, मिर्जापुर सहित कई राज्यों में बादल और बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही लखनऊ, कानपुर, सीतापुर देवरिया, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा, कन्नौज में भी बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

भारी बारिश की संभावना

विभाग ने आज यानी 4 जुलाई को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। अयोध्या, मधुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मौनपुरी, इटावा सहित कई जगहों पर बादल गरज के साथ बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि राज्य में मॉनसून के एक्टिव होने वजह से कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही यूपी के कई जगहों पर मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कही-कहीं बहुत भारी बारिश होगी।

कैसा रहेगा जुलाई का मौसम

इसके साथ ही लखनऊ में भी बारिश बढ़ने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान कम रहने की उम्मीद है। हालांकि इसके साध ही उमस भी बढ़ सकती है। 4 से 5 दिनों तक जारी बारिश का दौर विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं लखनऊ का पारा तो 32 से 27 डिग्री पहुंच चुका है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और बारिश का दौर बरकरार रहेगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!