UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदल रहे हैं। बीते दिनों में नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी देखी गई थी। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आंधी-तूफाना का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
यूपी के 11 जिलों में आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यूपी के 11 जिलों में तेज आंधी आने की संभावना है। इसमें सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और आस-पास कई क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। इस बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यूपी में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया है कि 29 और 30 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य भारत पर अवस्थित प्रतिचक्रवात (Located Anticyclone) के कारण अरब सागर से आने वाली नमी का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते तेज हवाएं, वज्रपात और कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है।
