UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी के कारण उमस और गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में, जहां बारिश का अलर्ट नहीं है वहां निवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि कल यानी शुक्रवार (29 अगस्त) को शहर के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई थी। तभी से मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन इस बीच कई जिले ऐसे भी थे, जहां लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। आज भी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से मौसम सुहावना होगा, जबकि अन्य जिलों में उमस और गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।
शुक्रवार को यूपी के वाराणसी, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ में जोरदार बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन उस दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ समेत अन्य सभी जिलों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। यहां सभी लोग बारिश की राह देख रहे हैं।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर और अमेठी में हल्की से मध्यम स्तर बारिश की अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरे दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
इसके अलावा जिन जिलों में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, वहां धूप खिलेगी और निवासियों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पडे़गा। यूपी में मौसम की स्थिति ऐसी है कि कहीं मेघ जमकर बरस रहे हैं तो वहीं कई उमस लोगों को सता रही है।
31 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
