UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून के आने के बाद भी कई जिले ऐसे हैं, जहां सूखा पड़ा हुआ है। इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट तो जारी किया गया है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मानसून के आगमन के बाद भी यूपी के कई जिले बारिश के राह ही देख रहे हैं। उमस भरी गर्मी से परेशान इन लोगों का सवाल बस ये है कि उन्हें कब गर्मी से राहत मिलेगी, कब बारिश होगी। बता दें कि पूर्वांचल में बारिश के बाद मौसम विभाग बीते दिन 24 से 48 घंटों के बीच पश्चिमी यूपी में मानसून के पहुंचने की जानकारी दी थी।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी यूपी में स्थित सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन आज पूर्वी यूपी में बारिश की संभावनाएं थोड़ी कम नजर आ रही है। मानसून की अच्छी बारिश की अभी शुरुआत नहीं हुई है। नोएडा-गाजियाबाद में अभी भी लोग उमस वाली गर्मी की मार झेल रहे हैं। आइए अब आपको बताएं किन 13 जिलों में आज बरसेंगे मेघ -
उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून ने पूरे यूपी को कवर कर लिया है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया। बारिश के साथ यहां तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रहेगा, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। बता दें कि कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी बारिश की कमी है। बारिश की कमी के कारण यहां उमस वाली गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। कुछ मिनटों की बारिश या बूंदाबांदी के बाद उमस में वृद्धि होने लगती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यूपी के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
यूपी में कहां-कहां बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
