लखनऊ

UP Weather: यूपी में फिर सुस्त हुआ मानसून, अब सताएगी उमस और गर्मी; आज सिर्फ तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी में केवल तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिर से धीमी पड़ गई है। जिससे बारिश में भी कमी देखने को मिल रही है। बारिश न होने के कारण गर्मी में भी इजाफा हुआ है। यूपी में आज कहीं भी बारिश बारिश को लेकर कोई अलर्ट या संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 25 जुलाई के बाद मानसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। जिससे बारिश की गतिविधियों में भी इजाफा होगा।

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या बौछारें हो सकती हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं भी किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में कल भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में 23 जुलाई को पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 जुलाई को भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। जिसके बाद 25 जुलाई को पूर्वी यूपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article