लखनऊ

UP Ka Mausam: बारिश से हुई लू की छुट्टी, अब आए झमाझम बरसात के दिन; बिजली का खतरा भी बरकरार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज से लेकर 22 जून तक तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश ने लू की छूट्टी कर दी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।

Image

सांकेतिक फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-June-2025: उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों ने लू की छुट्टी कर दी है। बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को भी गोरखपुर, बरेली, आगरा, अयोध्या समेत 46 से ज्यादा शहरों में प्री-मानसून बारिश हुई। यूपी में सबसे अधिक बारिश बरेली में 149 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने के साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कई जिलों में मेघर्गजन और वज्रपात का भी अलर्ट है। जिनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती शामिल हैं।

इन जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, झांसी, ललितपुर वाराणसी, संतरवि दास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, जालौन, हमीरपुर और महोबा।

बारिश से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बारिश का सिलसिला 22 जून तक जारी रहने का अनुमान है। 21 जून तक पूर्वी यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के चलते यूपी में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article