दिल्ली

Delhi Ka Mausam: दोपहर में बादलों ने डाला आसमान में डेरा, ठंडे पड़े गर्मी के तेवर; आज दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हवाओं के झोंके भी जारी रहे। जिससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-June-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस पड़ रही है। लेकिन रविवार तड़के हुई बारिश ने गर्मी से हल्की-फुल्की राहत दिलाई। जिसके बाद सोमवार की सुबह फिर से गर्म रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में ज्यादातर हिस्सों में बादलों का डेरा रहा। इस दौरान एक दो जगहों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। शाम के समय राजधानी में तेज हवाएं भी चली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिन आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मंगलवार दोपहर आसमान में छाए बादलों ने मौसम सुहाना कर दिया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 17 और 18 जून को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 19 जून को भी आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब दर्ज हो सकता है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई या नहीं?

राजधानी में सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कहीं भी तेज बारिश देखने को नहीं मिली। हालांकि लोधी रोड और सफदरजंग में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। बादलों का मौजूदगी और नम हवाओं के चलते गर्मी से काफी राहत बनी रही। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में क्यों बदला मौसम

दिल्ली में 8 जून से 14 जून के बीच लोगों को प्रचंड गर्मी का तांडव झेलना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। साथ ही हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने से दिनभर पानी की तरह पसीना बहता रहा। हालांकि अब मौसम बदलने से दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में इस बदलाव की वजह तीन सिस्टमों का मेल है। इस समय पंजाब के वायुमंडल के ऊपर दो स्थानों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article